निधि झा का देसी लुक वायरल, साड़ी में दिख रही है काफी मस्त May 2019


करोड़ो दिलों की धड़कन लूलिया गर्ल निधि झा ने पिछले दिनों देसी लुक में एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग की हैं। वेस्टर्न लुक में हमेशा नजर आने वाली निधि झा ने टिपिकल इंडियन साड़ी लुक में गजब का कयामत ढाते हुए नजर आईं हैं। उनका यह गेटअप काफी वायरल हुआ है। उनके फैन्स के लिए सरप्राइज पैक्ड है। इस गाने की शूटिंग उन्होंने मुंबई के फ़्यूचर स्टूडियो के महंगे लोकेशन पर किया है।

जाने माने डांस मास्टर रामदेवन के निर्देशन में निधि ने जमकर ठुमके लगाए हैं। इस म्यूजिक वीडियो में निधि झा के साथ ताल से ताल मिलाने वाले नायक समीर हैं। जिन्होंने खुद अपने मधुर स्वर में इस गीत को गाया है। वे इस म्यूजिक वीडियो के निर्माता भी हैं। जिसके निर्देशन धीरू यादव हैं। इस गाने को कंपोज किया है दिलीप दिवाना ने, जबकि गीत भरत चौहान ने लिखा है। म्युजिक वीडियो के कार्यकारी निर्माता शैलेन्द्र सिंह हैं। उल्लेखनीय है कि एक से बढ़कर एक फिल्मों में शानदार अभिनय व नृत्य का जलवा बिखेर चुकी निधि ने काफी अर्से बाद पवन सिंह के साथ ब्लॉक बस्टर फिल्म क्रेक फाईटर में हसीना के रूप में एक बार फिर दर्शकों के बीच अपनी अलग छाप छोड़ रही हैं।


Comments

Popular posts from this blog

कोरोनाकाल में बेसहारा हुए बच्चों को 21 साल तक हर महीने मिलेगी 5 हजार की पेंशन,

अब व्हाट्सप्प से पैसे भेजे How to send money From Whatsapp New Feature

Manoj Bajpayee की वेब सीरीज The Family Man 2 में यह किरदार निभाएंगी Samantha Akkineni