2020 मेहंदी लगा के रखना 3 का First Look हुआ Launch , तेजी से हो रहा है Social Media पर Viral



सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के लाजवाब अभिनीत यशी फिल्म्स – अभय सिन्हा व इजी माय ट्रिप डॉट कॉम प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म मेहंदी लगा के रखना 3 का फर्स्ट लुक लांच किया गया है। फिल्म के पोस्टर में फर्स्ट लुक में दूल्हे के लिवास में खेसारी लाल यादव गले में वरमाला डाले बैठे हुए हैं और उनके करीब फिल्म की नायिका सहर अफ्शा दुल्हन के लिबास में वरमाला पहले मोबाइल फोन करते हुए बैठी हैं। बैकग्राउंड में शादी का मंडप और शहनाई वादन की झलक दिखाई गई है। यह पोस्टर काफी अट्रैक्टिव लगता है। पोस्टर से यह फिल्म साफ सुथरी एवं शालीन लग रही है। इस फिल्म में खेसारीलाल यादव और साउथ फिल्मों की पॉपुलर अदाकारा सहर अफ्शा की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों का खूब आनंदित करेगी। फिल्म के निर्माता निशांत उज्जवल हैं। लेखक, संगीतकार और निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं। प्रोजेक्ट डिजाइनर अनंजय रघुराज हैं। गीतकार विनय बिहारी, प्यारेलाल यादव, मनोज भावुक, अजीत हलचल, यादव राज हैं। छायांकन आर आर प्रिंस, संकलन जितेंद्र सिंह जीतू , मारधाड़ हीरा यादव, नृत्य रिक्की गुप्ता, संजय कोर्वे, संजीव शर्मा का है। कार्यकारी निर्माता अनिल कुमार सिंह व सुरेंद्र कुमार हैं। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य भूमिका में खेसारी लाल यादव, साथ में प्रमुख कलाकार ऋतू सिंह, मनोज सिंह टाइगर, अमित शुक्ला, उदय तिवारी, नील कमल, महेश आचार्य, श्रद्धा नवल, बृजेश त्रिपाठी हैं तथा यूट्यूब क्वीन व सिनेतारिका आम्रपाली दूबे का स्पेशल अपीयरेंस में दर्शकों का इंटरटेन करेंगी

Comments

Popular posts from this blog

कोरोनाकाल में बेसहारा हुए बच्चों को 21 साल तक हर महीने मिलेगी 5 हजार की पेंशन,

अब व्हाट्सप्प से पैसे भेजे How to send money From Whatsapp New Feature

Manoj Bajpayee की वेब सीरीज The Family Man 2 में यह किरदार निभाएंगी Samantha Akkineni